दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अधारताल तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास सफेद टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहने एक युवक अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्रेयांश गुप्ता (20) निवासी मुक्तिधाम के पास, शंकर नगर, सुहागी, अधारताल बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर के पीछे एक 32 बोर की पिस्टल खोंसी हुई मिली, जबकि उसके लोवर की दाहिनी जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल और कारतूस सुहागी निवासी विक्की ठाकुर से लिया था। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधारताल पुलिस ने आरोपी श्रेयांश गुप्ता के कब्जे से बरामद पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags
jabalpur