दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल मछरहाई मुख्य बाजार में बुधवार को एक पुरानी और जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते इमारत के भीतर मौजूद सभी लोग बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शी संजय ने बताया कि यह इमारत पतीन जैन की है, जहां पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा था। लगातार हो रही बारिश के कारण भवन की स्थिति और अधिक कमजोर हो गई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत गिरने से करीब पांच से दस मिनट पहले भवन में दरारें पड़ने लगी थीं और उसके जर्जर होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे थे। खतरे को भांपते हुए अंदर मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। इसके कुछ ही मिनट बाद पूरी इमारत तेज आवाज के साथ ढह गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के समय इमारत के निचले हिस्से और आसपास की दुकानें बंद थीं तथा एहतियात के तौर पर क्षेत्र खाली करा लिया गया था। यदि लोग समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया गया।

Tags
jabalpur