दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश के तहत दतिया जिले सहित चंबल-ग्वालियर अंचल में पदस्थ 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के 26 जुलाई के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है। इनमें कुछ थाना प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को दतिया जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Tags
madhya pradesh


