Jabalpur News: बरगी बांध में बढ़ा जलस्तर, दाईं तट नहर से छोड़ा गया 15 क्यूमेक पानी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बरगी बांध में जल आवक तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते जल प्रवाह के कारण बांध का जलस्तर 413.75 मीटर तक पहुंच गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ जलभराव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश के कारण बांध में पानी की आवक बनी हुई है। प्रशासन जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है ताकि आवश्यकतानुसार समय पर निर्णय लिए जा सकें।

बांध में बढ़ते जलस्तर के बीच सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दाईं तट नहर के माध्यम से 15 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नहर के शुरुआती हिस्से से लेकर 6.94 किलोमीटर तक पानी का प्रवाह पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की रुकावट नहीं है।

दाईं तट नहर से छोड़े जा रहे पानी का लाभ जबलपुर, पनागर और सिहोरा क्षेत्र के किसानों को मिलेगा, जिससे खरीफ फसलों की सिंचाई में सुविधा होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post