दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में नामचीन ब्रांड्स के नाम पर चल रहे नकली कपड़ों के कारोबार पर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 'एल्यूडिकेशन एडवोकेट एंड सॉलिसिटर्स लॉ फर्म' (न्यू दिल्ली) की शिकायत पर पुलिस ने गढ़ाफाटक स्थित 'बड़े बाबा गारमेंट्स' पर दबिश देकर पूमा (PUMA) कंपनी के नाम और लोगो लगे 496 नग नकली कपड़े जब्त किए हैं।
एक्टिवा सवार सप्लायर को थाना कोतवाली के सामने घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की लॉ फर्म के जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय से शिकायत की थी कि कोतवाली क्षेत्र में पूमा कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नकली टी-शर्ट और लोअर बेचे जा रहे हैं।
एसपी के निर्देश पर एएसपी शहर आयुष जाखड़ और सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी की टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक सफेद बोरी में पूमा कंपनी का लोगो लगे कपड़े एक्टिवा से सप्लाई करने बड़ा फुहारा की तरफ जा रहा है। पुलिस ने थाना कोतवाली के सामने घेराबंदी कर एक्टिवा सवार तनिष्क जैन (25 वर्ष, निवासी मिलौनीगंज हनुमानताल) को दबोच लिया। बोरी की तलाशी लेने पर 36 पीस नकली टी-शर्ट और 24 पीस लोअर बरामद हुए।
बड़े बाबा गारमेंट्स का मालिक खेमचंद निकला मुख्य आरोपी
पूछताछ में आरोपी तनिष्क जैन ने बताया कि वह गढ़ाफाटक स्थित लालवानी होजरी के सामने 'बड़े बाबा गारमेंट्स' में काम करता है और दुकान मालिक खेमचंद जैन के कहने पर ही माल सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम और जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने 'बड़े बाबा गारमेंट्स' पर छापा मारा।
दुकान मालिक खेमचंद जैन (55 वर्ष, निवासी भालदापुरा नरघैया कोतवाली) की मौजूदगी में जब दुकान की तलाशी ली गई, तो वहां से 300 नग नकली टी-शर्ट और 136 नग नकली हुडी बरामद हुईं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी खेमचंद ने जब्त माल खुद का होना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 496 नग (336 टी-शर्ट, 24 लोअर और 136 हुडी) नकली कपड़े जब्त करते हुए तनिष्क जैन और दुकान मालिक खेमचंद जैन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 और 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
ब्रांडेड कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ने की इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील दुबे, आरक्षक दान सिंह तथा अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags
jabalpur