Jabalpur News: साइबर फ्रॉड के तार तलाशने जबलपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, माढ़ोताल क्षेत्र में दबिश देकर 2 से 3 संदिग्धों को उठाया, पूछताछ जारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष टीम अचानक दबिश देने पहुंची। जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े एक बड़े मामले की जांच के सिलसिले में जबलपुर आई हुई है। टीम स्थानीय माढ़ोताल पुलिस के सहयोग से संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

ऑनलाइन ठगी के सिलसिले में जबलपुर में दबिश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले में वित्तीय लेनदेन और लोकेशन के तार जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र से जुड़ रहे थे। इसी कड़ी को जोड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने जबलपुर में डेरा डाला और चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी।

2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब तक 2 से 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये संदिग्ध साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराने या ठगी की रकम को खपाने का काम करते थे।

फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post