Jabalpur News: साकेत धाम के पीछे से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित साकेत धाम आश्रम के पीछे से अज्ञात चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। पुलिस के अनुसार साकेत धाम ग्वारीघाट में प्रबंधक के पद पर पदस्थ राकेश कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे साकेत धाम के कर्मचारी खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। 

आश्रम का सुरक्षा गार्ड नरेश रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर था। सुबह करीब 6:30 बजे धर्मेंद्र पासी ने साकेत धाम के पीछे जाकर देखा तो वहां लगा चंदन का पेड़ गायब था। आसपास तलाश करने पर भी पेड़ के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रिपोर्ट पर ग्वारीघाट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post