Jabalpur News: बरगी बांध से आगामी 24 घंटे में छोड़ा जा सकता है पानी, नर्मदा के घाटों से दूर रहने की अपील

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी बांध के जलभराव क्षेत्र में लगातार हो रही आवक को देखते हुए आगामी 24 घंटे में बांध से पानी की निकासी की जा सकती है। बांध प्रबंधन ने रविवार रात जारी सूचना में बताया कि 16 अगस्त 2026 की रात 8 बजे बांध का जलस्तर 420.45 मीटर दर्ज किया गया।

वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2576 एमसीएम यानी 81 प्रतिशत है, जबकि बांध में पानी की आवक 744 क्यूमेक बनी हुई है। गेट ऑपरेशन मैनुअल के अनुसार बांध का जलस्तर 421.00 मीटर (86 प्रतिशत) तक रखने का प्रस्ताव है।

बांध प्रबंधन के अनुसार जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और वर्षा की स्थिति को देखते हुए आगामी 24 घंटे के दौरान बांध से जल की निकासी की जा सकती है। हालांकि, जलद्वार खोलने का निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जलद्वार खोले जाने से पहले वायरलेस मैसेज और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संबंधित लोगों को सूचना दी जाएगी।

नर्मदा घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील

संभावित जल निकासी को देखते हुए आम नागरिकों से मां नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन और बांध प्रबंधन ने लोगों से सतर्क रहने तथा बिना सूचना नदी के किनारे न जाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post