दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को 11 किलो 184 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 59 हजार 200 रुपए बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के अनुसार गत दिवस क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगी बायपास स्थित नेचर ढाबा के सामने एक युवक और युवती संदिग्ध बैग लेकर खड़े हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने साई टी स्टॉल के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संध्या सरोते (19), निवासी डिंडौरी, वर्तमान निवासी गोरखपुर और हिमांशु बावरिया (22), निवासी गोरखपुर, वर्तमान निवासी शक्तिनगर गढ़ा बताए।
दोनों बैग से मिला गांजा
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान हिमांशु के कब्जे वाले नीले बैग और संध्या के पिट्ठू बैग से तीन-तीन पैकेट में गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तौल करने पर कुल 11 किलो 184 ग्राम गांजा मिला।
पुलिस ने गांजे के अलावा दोनों बैग, बैग में रखे दो कंबल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गांजा कहां से आया, पूछताछ जारी
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा, क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह बघेल, मुकेश परिहार, महिला आरक्षक ज्योति दुबे तथा थाना बरगी के उप निरीक्षक असवंत सिंह, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, आरक्षक उमाशंकर डेहरिया, सुधीर सिंह, विपुल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Tags
jabalpur