Jabalpur News: 10 अगस्त को जबलपुर के नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में आगामी सोमवार, 10 अगस्त को संस्कार कांवड़ यात्रा एवं गुसेश्वर शाही सवारी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर संभावित भारी यातायात और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर जबलपुर के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश संबंधी आदेश जारी किया है। यह अवकाश नगर निगम सीमा के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त CBSE और ICSE स्कूलों के विद्यार्थियों पर लागू रहेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के कारण प्रभावित होने वाले शैक्षणिक कार्य और पाठ्यक्रम की पूर्ति आगामी कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखंड लगाकर की जाएगी। स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह 7 बजे ग्वारीघाट से शुरू होगी यात्रा

संस्कार कांवड़ यात्रा एवं गुसेश्वर शाही सवारी यात्रा सोमवार सुबह करीब 7 बजे ग्वारीघाट स्थित सिद्धघाट से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के कई प्रमुख और व्यस्त मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी।

यात्रा का प्रस्तावित मार्ग सिद्धघाट, ग्वारीघाट, चौक लॉर्डगंज, रामपुर चौक, गोरखपुर, शास्त्री ब्रिज, तीनपत्ती, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा, लकड़गंज, बेलबाग, घमापुर, खमरिया स्टेट, शीतलामाई, कांचघर, सतपुला, गोकुलपुर और रांझी होते हुए आगे जाएगा।

इसके बाद यात्रा खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मटामर, तहसील पनागर स्थित पहाड़ी पर भगवान नर्मेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 10 अगस्त को नगर निगम सीमा के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post