MP News: पुलिस महकमे में फेरबदल, पीएचक्यू ने जारी किए तबादला आदेश, जबलपुर को मिले 5 नए निरीक्षक; देखें सूची

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों से अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

जबलपुर जिले के लिए प्रियंका केवट का जिला नरसिंहपुर से जिला जबलपुर, संजय कुमार भलावी का जिला छिंदवाड़ा से जिला जबलपुर, चंद्र कुमार तिवारी का जिला रीवा से जिला जबलपुर तथा नागेन्द्र यादव का पीटीएस रीवा से जिला जबलपुर स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा अनुराग लाल का जिला भोपाल नगरीय से जिला जबलपुर स्थानांतरण किया गया है। इस तरह आदेश में जबलपुर जिले में कुल 5 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले के अंदर कार्य आवंटन संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारी के इकाई में आमद देने के बाद किया जाएगा। अधिकारियों को मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति-2026 के प्रावधानों के अनुसार समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

देखें सूची



Post a Comment

Previous Post Next Post