Jabalpur News: झंडा चौक में ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टा खिलाते दो दबोचे गए, आदतन आरोपी उमेश पटेल के पास से सट्टा पर्ची और नगदी जब्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अवैध गतिविधियों और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वारीघाट पुलिस ने झंडा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आदतन अपराधी उमेश पटेल भी शामिल है।

सीएसपी एमडी नागोटिया ने बताया कि ग्वारीघाट क्षेत्र में लंबे समय से सट्टेबाजी की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर झंडा चौक इलाके में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उमेश पटेल और उसका साथी मोबाइल फोन तथा अंकों के माध्यम से लोगों से रुपए का दांव लगवाकर सट्टा खिलाते मिले।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 7 हजार रुपए नकद और हजारों रुपए के सट्टे के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उमेश पटेल पूर्व में भी सट्टेबाजी के मामलों में पकड़ा जा चुका है और उसे क्षेत्र का आदतन अपराधी बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4 सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post