दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी कन्हैया बघेल के अनुसार पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बादशाह हलवाई मंदिर, चंडी माता मंदिर के पास एक युवक कपड़े का थैला लेकर दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह इधर-उधर होने लगा, जिस पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन अहिरवार (18), पिता स्वर्गीय गरीबदास अहिरवार, निवासी चंडी माई मंदिर के पास, बादशाह हलवाई मंदिर, ग्वारीघाट बताया। पुलिस ने उसके कब्जे में रखे थैले की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गांजे का वजन कराया, जो 0.284 ग्राम बताया गया। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 14,200 रुपए है। गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा उसे कहां से और किस व्यक्ति से प्राप्त हुआ था।
Tags
jabalpur
