MP News: मंडला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, बेटी की मौत; पिता घायल; स्कूटी को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) मंडला। जिले के कारीकोन तिराहे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। पिता-पुत्री जिला न्यायालय में पेशी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोहरी, पोस्ट डिठोरी निवासी सूबे सिंह परते अपनी बेटी संगीता आर्मो के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कारीकोन तिराहे के पास अचानक सामने आई स्कूटी से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संगीता ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिता सूबे सिंह परते घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता को उपचार के लिए भिजवाया। संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल की डॉक्टर मेकल चौधरी के अनुसार, संगीता को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उसके सिर के पिछले हिस्से और बाएं हाथ पर चोट के निशान मिले। डॉक्टरों ने बीपी, पल्स और ईसीजी की जांच की, लेकिन उसमें जीवन के कोई संकेत नहीं मिले। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। महाराजपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल कर 

Post a Comment

Previous Post Next Post