Jabalpur News: सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच झड़प, विवाद के बाद अलग-अलग बैरक में भेजे गए

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सेंट्रल जेल में दो बंदियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले दुर्गा माता की झांकी के दौरान हत्या के मामले में बंद शोभित सिंह उर्फ टोल्ला और धारा 307 के मामले में बंद लकी पटेल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने की भी जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही जेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग-अलग शेल में बंद कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद के दौरान शोभित सिंह ने लकी पटेल पर हमला किया, जिससे उसके मुंह में चोट लगने की बात कही जा रही है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने की चर्चा भी है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जेलर ने मारपीट से किया इनकार

मामले को लेकर जेलर मदन कमलेश ने दोनों बंदियों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद होने की बात कही है। उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया है। वहीं, घटना के बाद जेल प्रबंधन द्वारा मामले की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जेल प्रशासन की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post