दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।मदन महल फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। हादसे में एक कार में सवार एक महिला, उसकी सास, कार चालक और दो बच्चे घायल हो गए। सभी लोग दमोह नाका से गुलजार होटल जा रहे थे, तभी रास्ते में मदन महल फ्लाईओवर पर यह हादसा हो गया।
घायलों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टक्कर मारने वाली दूसरी कार का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
