दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। दीपावली से पहले प्रतिबंधित कार्बाइड गन के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और कुंडम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बघराजी गांव में छापेमारी कर दो स्थानों से 14 कार्बाइड गन, करीब 11 किलो 500 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड और गन बनाने की सामग्री जब्त की है। इसके बाद आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मदन महल स्थित लाठिया ट्रेडर्स की दुकान पर भी कार्रवाई की गई, जहां से 45 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात क्राइम ब्रांच के एएसपी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कुंडम थाना क्षेत्र के बघराजी गांव में कार्बाइड गन बनाई जा रही हैं और वहां बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड रखा हुआ है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और कुंडम थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने दशरथ बड़गैया (56) के पास से 10 कार्बाइड गन, करीब 11 किलो 500 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड और गन बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की। इसके बाद चित्रांश साहू (29) के घर पर छापा मारा गया, जहां से चार कार्बाइड गन बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मदन महल की दुकान से 45 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मदन महल स्थित लाठिया ट्रेडर्स से कैल्शियम कार्बाइड खरीदा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मदन महल पुलिस के साथ संबंधित दुकान पर छापा मारा। यहां से 45 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपावली से पहले प्रशासन की सख्ती
जबलपुर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने हाल ही में नागरिकों, विशेषकर युवाओं और बच्चों से दीपावली पर कार्बाइड गन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। प्रशासन ने इनके इस्तेमाल, बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया है। इसी के तहत पुलिस प्रतिबंधित कार्बाइड गन के निर्माण और आपूर्ति से जुड़े मामलों पर नजर रख रही है।
जानलेवा साबित हो सकती है कार्बाइड गन
कार्बाइड गन से निकलने वाला तेज धमाका और उससे उड़ने वाले कण गंभीर चोट का कारण बन सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आंखों और चेहरे को नुकसान पहुंचने, हाथ झुलसने तथा तेज आवाज के कारण सुनने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। दबाव के कारण गन का पाइप फटने पर उसके टुकड़ों से भी चोट लग सकती है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कार्बाइड गन के निर्माण और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित गन का इस्तेमाल नहीं करने और सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है।

Tags
jabalpur