दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को आरोपी के नाम के सामने निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार खितौला थाना के अपराध क्रमांक 264/26 में बीएनएस की धारा 109(1), 296(ए), 351(2), 3(5) के तहत फरार आरोपी सौरभ कुचबंधिया (19) निवासी लखराम मोहल्ला, खितौला की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह बेलखेड़ा थाना के अपराध क्रमांक 204/26 में धारा 318(4), 316(2), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी राहुल शर्मा (30) निवासी केदारपुर, थाना चरगवां और सुमित गोटिया (21) निवासी कुंअरपुर, थाना पाटन की गिरफ्तारी पर प्रत्येक के लिए 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं गढ़ा थाना के अपराध क्रमांक 535/26 में धारा 316(5), 315(4), 61(2) बीएनएस एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत फरार आरोपी साधना चंद्रौल (45) निवासी शिवनगर, अधारताल, सहायक ग्रेड-2 मेडिकल कॉलेज जबलपुर की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है।
Tags
jabalpur
