दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमखेरा स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। स्कूटी की टंकी की क्षमता से ज्यादा पेट्रोल का बिल बनाने और विरोध करने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर व कर्मचारियों ने युवती के पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी। हैरानी की बात यह है कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में ही दबंग कर्मचारियों ने मारपीट की और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित पिता-पुत्री की शिकायत पर आधारताल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आधारताल के जयप्रकाश नगर निवासी एक युवती गत मंगलवार रात अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए अमखेरा पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। पंप कर्मी ने स्कूटी में छह लीटर से ज्यादा पेट्रोल भरने की बात कही, जिसे सुनकर युवती को हैरानी हुई क्योंकि उसकी स्कूटी की टंकी की कुल क्षमता ही साढ़े पांच लीटर है और टैंक में पहले से भी कुछ पेट्रोल मौजूद था।
कम पेट्रोल देने की आशंका पर जब युवती ने आपत्ति जताई और इसकी जांच कराने की बात कही, तो पंप मैनेजर ने जांच का खर्च युवती को वहन करने की शर्त रखी। इस पर युवती ने अपने पिता को मौके पर बुला लिया। पिता ने जब पंप कर्मियों से इस गड़बड़ी की शिकायत की, तो मैनेजर और अन्य कर्मचारी भड़क गए।
विवाद बढ़ने पर युवती के पिता ने पहले ही डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला लिया था। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, उसी दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कानून की परवाह न करते हुए युवती के पिता के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के सामने ही कर्मचारी पिता-पुत्री पर हावी होते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।

Tags
jabalpur