Jabalpur News: रसल चौक शराब दुकान में हंगामा, रात 1 बजे शटर गिराकर नीचे से हो रही थी बिक्री, ओवररेटिंग का आरोप; चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर में दशहरे की रात शराब दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर जमकर हंगामा हो गया। मामला रसल चौक स्थित शराब दुकान का है, जहां रात करीब 1 बजे शटर गिराकर नीचे से शराब बेचने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर देर रात शटर बंद होने के बावजूद शराब की बिक्री क्यों और कैसे हो रही थी? क्या वाकई ओवररेटिंग की जा रही थी? और इस पूरे मामले में आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करेगा? फिलहाल, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post