दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरेला टोल प्लाजा पर अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रायपुर से जबलपुर की ओर आ रहा सरिया से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सीधे टोल प्लाजा परिसर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान ट्राले में सवार दो लोग अंदर फंस गए हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस और राहत दल की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टोल प्लाजा परिसर में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Tags
jabalpur
