Jabalpur News: प्रेम-प्रसंग की रंजिश में चले चाकू, लाल बिल्डिंग के पास युवती के भाई ने युवक पर किया हमला; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।

प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रही थी रंजिश


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा पत्थर शास्त्रीनगर निवासी राहुल कोरी (30) अपने मौसी के बेटे नितिन कोरी के साथ 9 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे लाल बिल्डिंग स्थित अपने किरायेदार के घर गया था। बताया जाता है कि नितिन का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर युवती का भाई अनुज पटेल नितिन से नाराज था।

युवती के भाई ने साथी के साथ किया हमला

इसी रंजिश के चलते अनुज पटेल अपने साथी गुरु शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। दोनों ने राहुल और नितिन को रोक लिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर अनुज पटेल ने चाकू निकालकर राहुल कोरी पर हमला कर दिया। चाकू के वार से राहुल के हाथ के अंगूठे और कूल्हे में चोटें आईं। घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post