दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के पड़ुआ मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय नगर निगम कर्मचारी श्याम सुंदर लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सुंदर रमनगरा वाटर प्लांट से ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे बाइक समेत सड़क पर घिसटते चले गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों में सड़क की बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीनों में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने सुध नहीं ली। गड्ढों और झाड़ियों से भरी सड़क अब मौत का रास्ता बन चुकी है। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।
Tags
jabalpur
