MP DESK : (जबलपुर) विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है जिसके चलते अलग-अलग थाना क्षेत्र मुख्य चौराहों पर वाहन चेकिंग की जा रही है आज सुबह से ही अचानक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया इसी कार्रवाई के दौरान जबलपुर के रसल चौक में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी अचानक छत्तीसगढ़ पासिंग की एक गाड़ी को रोका गया जिसका नंबर प्लेट पेपर से ढका हुआ था जब पुलिस ने पेपर को हटवाया तो उसके नीचे भारतीय जनता पार्टी लिखी हुई थी यही नहीं तो पुलिस को गाड़ी से 33 हज़ार रुपए कैश मिले बताया जा रहा है की गाड़ी बालाघाट से आ रही थी और डिंडोरी जा रही थी गाड़ी मालिक और ड्राइवर को एमपी पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने भिजवा दिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.....
Tags
jabalpur


