जून 2024 में बैंक अवकाश: जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

दैनिक सांध्य बन्धु जून का महीना नजदीक है और इस महीने में बैंक 10 दिन बंद रहने वाले हैं। रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक 6 दिन और बाकी 4 दिन त्‍योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए हम आपको जून 2024 में होने वाली बैंक छुट्टियों की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप अपने आवश्यक कार्य समय पर निपटा सकें।


जून 2024 में बैंक बंद के दिन

1. 02 जून 2024 (रविवार)- वीकेंड हॉलिडे

    - देश भर के बैंक साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

2. 08 जून 2024 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार

    - देशभर के सभी बैंक दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे।

3. 09 जून 2024 (रविवार)- वीकेंड हॉलिडे

    - देश भर के बैंक साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

4. 15 जून 2024 (शनिवार)- YMA दिन/राजा संक्रांति

    - मिजोरम और ओडिशा में राजा संक्रांति के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

5. 16 जून 2024 (रविवार)- वीकेंड हॉलिडे

    - देश भर के बैंक साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

6. 17 जून 2024 (सोमवार)- ईद-उल-अज़हा

    - मिजोरम, सिक्किम और ईटानगर को छोड़कर पूरे देश में ईद-उल-अज़हा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

7. 18 जून 2024 (मंगलवार)- ईद-उल-अज़हा

    - जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अजहा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

8. 22 जून 2024 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार

    - देश के सभी बैंक चौथे शनिवार को बंद रहेंगे।

9. 23 जून 2024 (रविवार) - वीकेंड हॉलिडे

    - देश भर के बैंक साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।

10. 30 जून 2024 (रविवार)- वीकेंड हॉलिडे

    - देश भर के बैंक साप्ताहिक अवकाश पर बंद रहेंगे।


बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे काम

हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों को कम परेशानी होगी क्योंकि:

-एटीएम सेवाएं: कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम का उपयोग किया जा सकता है।

-ऑनलाइन बैंकिंग: अपने सभी जरूरी कामों को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पूरा कर सकते हैं।


बैंक की छुट्टियों के कारण होने वाली असुविधा से बचने के लिए, इन छुट्टियों के बारे में पहले से जानकारी रखना महत्वपूर्ण है। इससे आप अपने सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा सकेंगे और किसी भी परेशानी से बच सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post