मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा बदलाव, नई कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र, जिसमें नए युवाओं को मौका दिया जाएगा। हाल ही में विक्रांत भूरिया की जगह मितेंद्र दर्शन सिंह को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके बाद से उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से लगातार चर्चा की है।

मितेंद्र दर्शन सिंह ने भोपाल में दो दिनों तक पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि जबलपुर से 5-6 युवा नेता प्रदेश कार्य समिति में जगह पा सकते हैं। मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि आने वाले दो महीनों के भीतर युवा कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर अब कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और पूर्णकालिक अध्यक्ष ही मनोनीत किए जाएंगे। 

इस बदलाव का उद्देश्य नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करना और उन अध्यक्षों को हटाना है, जो संगठन की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। इसके स्थान पर नए चेहरे आगे लाए जाएंगे। मीडिया से लेकर अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठ भी गठित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश कार्यकारिणी भंग नहीं की गई थी, पर अब नए सिरे से संगठन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि सालों से विश्वविद्यालयों में चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे कॉलेज के युवाओं को मौका नहीं मिल रहा है। संगठन अब कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी संगठन की मंशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करेगा, उसे पद पर नहीं रखा जाएगा। युवा कांग्रेस में काम करने वाले युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post