जबलपुर 5 एवं कटनी के 1 जेल प्रहरी बर्खास्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जेल अधीक्षक द्वारा जबलपुर के 5 एवं कटनी 1 से जेल प्रहरी को बर्खास्त कर दिया गया है।  उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया की जबलपुर के 5 कटनी के 1 जेल प्रहरी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसमें इनके द्वारा जेल के अंदर नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे थे। इन लोगों को कई बार शिकायत मिलने के बाद समझाएं भी दी गई थी। लेकिन किसी प्रकार का कोई सुधार न होने पर इन्हें पहले सस्पेंड भी किया गया था। इसके बाद भी इनकी गतिविधियां चालू थी जिसके कारण इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post