दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के दीक्षितपुरा निवासी जैन दंपति की दमोह जिले में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सोमवार शाम कुंडलपुर स्थित बड़े बाबा के दर्शन कर लौट रहे आशीष जैन (55) और उनकी पत्नी शोभा जैन (50) पर अचानक आम के पेड़ की भारी-भरकम जलती हुई डाल गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, आशीष जैन अपनी पत्नी के साथ ऐक्टिवा से कुंडलपुर से लौट रहे थे और तेजगढ़ स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के परासई गांव के पास सड़क किनारे आम के पेड़ की बड़ी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरी।
विवाह में शामिल होने के बाद गये थे कुंडलपुर दर्शन करने
परिवारजनों ने बताया कि दोनों रविवार को दमोह में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे और अगले दिन सुबह कुंडलपुर स्थित जैन मंदिर के दर्शन करने के बाद जबलपुर लौट रहे थे तभी सड़क किनारे आम के पेड़ की बड़ी डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर आ गिरी।जिससे दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहले ही उस सूखे पेड़ में आग लगा दी थी। आग के कारण पेड़ अंदर से खोखला हो गया था, जिससे उसकी भारी डाल टूटकर सीधे दंपति के सिर और शरीर पर आ गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पेड़ में आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
मृतक आशीष जैन जबलपुर के दीक्षितपुरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Tags
jabalpur