Madhya Pradesh: मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश को मिल सकते हैं 4 मंत्री

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर फार्मूला तय हो चुका है, जिसमें मध्य प्रदेश को प्रमुख स्थान मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश से दो मंत्री कैबिनेट दो राज्य मंत्री शामिल हो सकते हैं।

इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को राष्ट्रीय संगठन में कोई बड़ा अहम पद मिलने की खबरें भी आ रही हैं। शर्मा की संगठनात्मक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिससे पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

मध्य प्रदेश से दो नए चेहरे भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के आंतरिक सूत्रों के मुताबिक, ये नए चेहरे युवा और अनुभवी नेताओं का संयोजन होंगे, जिससे राज्य को केंद्र में बेहतर प्रतिनिधित्व मिल सके। 

भाजपा के इस निर्णय से न केवल मध्य प्रदेश में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत जाएगा। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे राज्य के विकास और केंद्र-राज्य के संबंधों में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आधिकारिक घोषणा आज शाम तक की जाएगी, जिसमें नए मंत्रियों के नामों का खुलासा होगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post