Jabalpur news: झगड़ा कर रहे किराएदार को समझाने गए युवक की हत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर किराएदार को समझाने गए युवक की हत्या।किराएदार राजेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी पिंकी सोनी ने हाल ही में शांति नगर में किराए से रहने की शुरुआत की थी। पिछले कुछ दिनों से उनके ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार आशिष श्रीवास्तव के साथ उनके विवाद चल रहा था। आशिष ने अक्सर झगड़े किया करता था , जिसकी शिकायत पिंकी ने अपने भाई शिव सोनी को की थी।

कल, शिव सोनी ने आशिष को समझाने के लिए उनके पास जाकर उनको समझने  प्रयास किया, लेकिन ये झगड़ा घटना में बदल गया। पानी बहाने को लेकर विवाद में अचानक आशिष ने चाकू लेकर शिव सोनी पर हमला कर दिया, जिसके बाद शिव सोनी की गंभीर चोटें हो गईं। शिव सोनी को दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मेडिकल रेफर के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद आशिष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post