Jabalpur Breaking News: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़ीं दो महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंचीं दो महिलाएं अचानक आपस में ही भिड़ गईं। साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हुए इस अप्रत्याशित हंगामे को देख वहां मौजूद अधिकारी और फरियादी दंग रह गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अपनी-अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं। जनसुनवाई परिसर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। परिसर के भीतर ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

परिसर में मौजूद कई लोगों ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। महिलाओं के बीच सड़क छाप लड़ाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसपी कार्यालय के भीतर मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को तत्काल वाहन में बैठाकर सिविल लाइन थाने ले गई। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post