दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रेलवे में हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पश्चिम मध्य रेल के लेखा विभाग के कर्मचारियों को 3 और 4 जून को प्रशिक्षण प्राप्त किया।
महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय और मुख्य राजभाषा अधिकारी अमरेन्द्र कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में लगभग 80 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उप वित्त सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी महेश कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया और उन्हें लेखा विभाग की कार्यशैली और जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कुमार ने कहा कि पश्चिम मध्य रेल का कार्यक्षेत्र हिंदी भाषी है, और इसलिए सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग करके रेलवे उपयोगकर्ताओं को और अधिक बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। पश्चिम मध्य रेल ने यह भी कहा कि भारत सरकार हिंदी के विकास और प्रसार हेतु निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में केंद्रीय कार्यालयों में अधिकांश सरकारी कामकाज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से निष्पादित किए जा रहें हैं।