Jabalpur News: युवक ने लगाई फांसी, परिजनों का आरोप हत्या का मामला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी खुर्द में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस के द्वारा प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है।

युवक का नाम हेमंत सिंह बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, हेमंत का कल कुछ लोगों से ट्रैक्टर को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट और गाली-गलौज भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि इस विवाद के कारण ही हेमंत की हत्या की गई है और इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया, लेकिन पुलिस द्वारा समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post