विवाद में हत्या का आरोपी युवक का नाम कुणाल उर्फ (कान्हा) है। उसने अपने दोस्त शिवा पर जन्मदिन पार्टी में विवाद के दौरान चाकू से हमला किया। विवाद के समय दोनों शराब के नशे में थे।
पुलिस के अनुसार, शिवा और कान्हा दोनों एक दोस्त के जन्मदिन पर्टी में गए थे। पार्टी के दौरान विवाद हुआ और उसके बाद कान्हा ने चाकू से शिवा के गले पर वार किया। शिवा के गले की नस कट गई और उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
शिवा अर्जुनपुरा मल्टी में अपने माता-पिता के साथ रहता था और ढोलक बजाने का काम करता था। उसकी मौत के पश्चात, पुलिस ने कान्हा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कान्हा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह शिवा को जान से नहीं मारना चाहता था।