Jabalpur News: जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष संजय तोतलानी और ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) रवि त्रिपाठी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अवसर पर दोनों को पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर एवं भाजपा जबलपुर महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू का सानिध्य प्राप्त हुआ।

सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात, तोतलानी और त्रिपाठी ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि भाजपा की विकासशील और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post