MP News: 7वीं के छात्र ने मां और बहन पर मारपीट का मामला दर्ज कराया, जाने क्या है पूरा मामला

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। सिमरोल क्षेत्र के कनाड़-दतौदा में एक 13 वर्षीय छात्र ने अपनी मां और बहन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। घटना शनिवार की है जब छात्र ने अपनी मां के मोबाइल पर स्कूल के मैसेज चेक करने के लिए फोन उठाया। इस पर उसकी मां ने नाराज होकर उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं, छात्र की छोटी बहन जब उसे बचाने आई, तो मां ने उसे भी पीटा और दोनों को धमकी दी कि वे दोबारा घर न आएं। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र ने कनाड़ पहुंचकर अपने दादा को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद रविवार देर रात पुलिस ने मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया।

अन्य घटना:

गौतमपुरा में 12वीं के एक लापता छात्र को पुलिस ने खोज निकाला। वह स्कूल में मोबाइल लेकर आया था और चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से स्कूल से भाग गया था। दो दिनों तक इंदौर में भटकने के बाद उसे पुलिस ने परिजनों को सौंपा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post