Jabalpur News: बरगी बांध का जलस्तर 95% पहुंचा, पांच गेट खुले

File Photo

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 
आज 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे बरगी बांध का जलस्तर 422.10 मीटर पर पहुंच गया है। बांध की कुल क्षमता 3033 मिलियन क्यूबिक मीटर (mcm) है, जिसमें से लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा भर चुका है। बांध में पानी की आवक 1422 क्यूमैक्स (cumec) हो रही है, जिसके चलते बांध के पांच गेट 1 मीटर की औसत ऊंचाई तक खोले गए हैं। इन गेटों से 760 क्यूमैक्स जल की निकासी की जा रही है।

बांध का निर्धारित जल स्तर 31 अगस्त तक 422.50 मीटर तक पहुंचना है, जिसके बाद जल की निकासी आवक के अनुसार की जाएगी। कार्यपालन यंत्री ए के सूरे ने जनसाधारण से नर्मदा नदी के घाटों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post