MP News: राखी की खरीदारी के दौरान युवती से छेड़छाड़

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। राखी के त्योहार की खरीदारी के दौरान एक युवती और उसकी मां के साथ एक स्कूटी सवार युवक द्वारा बीच बाजार में दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अटाला बाजार की गली में हुई, जब युवती अपनी मां और देवरानी के साथ बाजार में खरीदारी कर रही थी।

युवती ने जब युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने युवती के कपड़े खींचे और गलत तरीके से टच किया। विरोध करने पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की। इस दौरान, दो महिलाएं भी वहां पहुंचीं और उन्होंने युवक की मदद करते हुए पीड़िता और उसकी मां पर हमला किया।

सराफा पुलिस थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी क्रिश चौहान और उसकी दो महिला साथियों के खिलाफ गाड़ी से टक्कर मारने, मारपीट करने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post