Jabalpur News: रक्षाबंधन पर महापौर अन्नू ने मेट्रो बस में बहनों से बंधवाई राखी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बहनों को विशेष सौगात देते हुए शहर की सभी मेट्रो बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की। इस अवसर पर मेयर खुद मेट्रो बस में सफर करने निकले और बहनों से राखी बंधवाई। 

महापौर अन्नू स्टेशन से मेट्रो बस में चढ़े, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पहले से मौजूद थीं। उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई और इस पहल के लिए महिलाओं ने उनकी सराहना की। स्टेशन से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक मेयर ने महिलाओं से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

यात्रा में एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, अंशुल यादव, दामोदर सोनी, और राम सोनकर भी उपस्थित थे, जिन्होंने भी महिलाओं से राखी बंधवाई।

महापौर द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा के बाद, बसों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर स्टॉप पर दर्जनों महिलाएं सफर के लिए बसों में चढ़ रही थीं। बसों में इतनी भीड़ थी कि ऐसा लगा जैसे आज मेट्रो बसें कम पड़ गई हों। चालक और परिचालक भी सुनिश्चित कर रहे थे कि अधिकतर महिलाओं को ही यात्रा कराई जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post