MP News: चोरी की वारदातें, सरकारी महिला कर्मचारी और अन्य परिवारों के घरों में चोरों का धावा

दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। गांधीनगर इलाके में एक सरकारी महिला कर्मचारी के घर पर चोरी की वारदात हुई है। घटना तब हुई जब महिला अपने परिवार के साथ सुंदर कांड में शामिल होने के लिए ससुराल गई हुई थी। जब वह वापस लौटी, तो घर का ताला टूटा मिला और आभूषण सहित अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधीनगर पुलिस के अनुसार, सिंगापुर लाइफ स्टाइल बुडानिया रोड निवासी राज दुलारी परिहार ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता और बच्ची के साथ रहती हैं और सरकारी नौकरी करती हैं। जब वह शनिवार को ससुराल से लौटीं, तो उनके घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी हो चुका था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post