Jabalpur News: रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने बनाया पिंक बूथ

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, खासकर रक्षाबंधन के मौके पर महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी (Government Railway Police) ने एक नई पहल की है। इस बार मदन महल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की महिला विंग ने पिंक बूथ स्थापित किया है, जहां महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया जा रहा है।

त्योहार के इस सीजन में, जब महिलाएं अक्सर सोने-चांदी के आभूषण पहनकर यात्रा करती हैं, तो उनके साथ लूटपाट और चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए जीआरपी ने पिंक बूथ के माध्यम से महिला यात्रियों को अपने सामान और ज्वेलरी की सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। 

जीआरपी चौकी प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि पिंक बूथ पर महिला यात्रियों को एक सप्ताह तक विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post