Jabalpur News: विकासखंडों में लगेंगे स्वरोजगार योजनाओं के शिविर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक सभापति इंद्रकुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में जिले में यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता पर चर्चा की गई तथा डबल लॉक केंद्रों से किसानों को नगद में खाद प्रदान करने का सुझाव रखा गया।

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का समय पर उठाव और वितरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी बैठक में की गई। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति की बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन की भी समीक्षा की गई। बैठक में समिति की सदस्य अंजली गोलू पांडे, सतेंद्र सिंह, और समिति के सदस्य सचिव जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post