Jabalpur News: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिया सड़कों की मरम्मत का निर्देश

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने एक सप्ताह का अभियान चलाकर सड़कों, शोल्डरों, और पुल-पुलियाओं की मरम्मत करने के निर्देश दिए। सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षतिग्रस्त सड़कों को चिहिन्त कर एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करें।

मंत्री सिंह ने यह भी निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य के उपरांत समस्त यंत्रियों से प्रमाण पत्र लिया जाए कि उनके क्षेत्र में अब कोई मरम्मत योग्य क्षतिग्रस्त सड़क शेष नहीं है। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव  के.सी. गुप्ता, प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम, प्रमुख अभियंता, और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post