दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सोमवार सुबह सीबीआई की टीम ने एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के दो उच्च अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत एनसीएल के निदेशक (तकनीक योजना एवं परियोजना) अधिकारी सुनील प्रसाद और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) रवींद्र प्रसाद के आवास पर दबिश दी गई।
सीबीआई की टीम सुबह 6 बजे ही रवींद्र प्रसाद के घर पहुंची, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं मिले। इसके बाद स्थानीय पुलिस को उनके घर पर तैनात कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, निदेशक सुनील प्रसाद के घर तीन सदस्यीय टीम ने छानबीन की।
इस कार्रवाई का नेतृत्व दिल्ली से आई सीबीआई की टीम कर रही है, जिसका संचालन एडिशनल एसपी मुकेश कुमार द्वारा किया जा रहा है। रविवार को भी एनसीएल के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी, जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सोमवार को भी कुछ और अधिकारियों के घरों पर सीबीआई की गाज गिर सकती है।
Tags
jabalpur
