Jabalpur News: रक्षाबंधन पर सेंट्रल जेल में भाई-बहनों का मिलन, राखी बांधने के लिए सुबह से उमड़ी बहनें

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ जुट गई। राखी बांधने का समय सुबह 10:00 बजे से निर्धारित था, लेकिन बहनें तड़के से ही कतार में लग गईं। 

राखी बांधने से पहले बहनों को मुलाकात कक्ष से कूपन लेना पड़ा, जिसमें बंदी भाई का नाम और बहनों की संख्या दर्ज करानी थी। इसके बाद बहनों ने खुली जेल में जाकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस भावुक मौके पर कई भाई-बहन एक-दूसरे को देखकर रो पड़े और गले लगकर आशीर्वाद दिया।

जेल उप अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि इस बार हर जिले के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए थे, ताकि बंदी अपनी बहनों से आसानी से राखी बंधवा सकें। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर जेल प्रशासन ने सभी बंदी भाइयों और बहनों के लिए वेज बिरयानी का विशेष नाश्ता भी उपलब्ध कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post