Jabalpur News: रक्षाबंधन पर महापौर और नगर निगम अध्यक्ष ने मेट्रो बस में बहनों का किया स्वागत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु ने शहर की सभी बहनों के लिए निशुल्क मेट्रो बस सेवा की व्यवस्था की। इस पहल का शुभारंभ उन्होंने मदन महल चौक से किया, जहां मेट्रो बस में बहनों को विदा करते हुए उन्होंने उनके साथ सफर भी किया। महापौर ने मदन महल से लेकर माल गोदाम चौराहा सिविल लाइन तक का सफर बहनों के साथ तय किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। 

इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज भी मौजूद थे, जिन्होंने महापौर को शहर की बहनों की ओर से धन्यवाद दिया। रिंकू विज ने भी महापौर के साथ मेट्रो बस में सवार होकर माल गोदाम सिविल लाइन चौराहे तक का सफर किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post