Jabalpur News: तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मचाया कोहराम, कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रविवार रात शहर के बीचों-बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब तेज रफ्तार मिनी ट्रक (एमपी 20 जीएल-4186) ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक दीवार से टकरा गया। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक घर की दीवार में दरार आ गई। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक बिजली विभाग में अटैच है और घटना के वक्त चालक शराब के नशे में था। यह दुर्घटना रात करीब 9 बजे तीन पत्ती चौक के पास हुई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओमती थाना पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर मिनी ट्रक को जब्त कर लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक की मालिक अंजू पांडे ने बताया कि गाड़ी को शुभम नाम का ड्राइवर चला रहा था, जिसने बिना किसी को बताए ट्रक को अपने साथ ले गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ट्रक की मालिक मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक शराब के नशे में था। टक्कर से दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और एक घर की दीवार भी टूट गई। गनीमत यह रही कि टक्कर के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post