Jabalpur News: राधा कृष्ण को पहली राखी बांधकर भक्तों ने की नर्मदा स्वर्ण कलश की 108 परिक्रमा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा का आयोजन इस बार चातुर्मास विश्राम के कारण आश्रम में ही किया गया। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज ने भगवान राधा कृष्ण को राखी बांधकर रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ किया। 

इसके पश्चात भक्तों ने नर्मदा स्वर्ण कलश की परिक्रमा के साथ-साथ लड्डू गोपाल, भगवान राधा कृष्ण और तुलसी मैया की 108 परिक्रमा की। सावन के गीतों और संकीर्तन के साथ भक्तों का माहौल भक्तिमय हो गया। सभी भक्तों ने लड्डू गोपाल को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक और परिक्रमा के संरक्षक डॉ. सुधीर अग्रवाल, अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. शिव शंकर पटेल, संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे, श्याम मनोहर पटेल, सत्य प्रकाश नामदेव, जगदीश तिवारी, सुरेश विश्वकर्मा, मोहित तिवारी और विशाल पड्या सहित कई प्रमुख भक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post