दैनिक सांध्य बन्धु खंडवा। मूंदी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-4 की कांग्रेस पार्षद नसीम आरा शेख ने नगर परिषद सीएमओ संजय जैन पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनके वार्ड में लंबे समय से स्वीकृत सड़कों और नाली निर्माण का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू नहीं किया गया, तो वे नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देंगी।
पार्षद शेख ने बताया कि वार्ड 4 की दो सड़कों के निर्माण के लिए पूर्व परिषद के समय से ही स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन आज तक इसका कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर के अन्य वार्डों में लगातार सीसी रोड का निर्माण हो रहा है, जबकि उनके वार्ड, जो कि मुस्लिम बहुल है, में इस कार्य को रोक दिया गया है। यह गरीब रहवासियों के साथ अन्याय और लोकतंत्र का अपमान है।
सीएमओ संजय जैन ने इन आरोपों को अनुचित बताते हुए कहा कि उपयंत्री के स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड 4 में स्वीकृत सभी कार्यों को जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।
Tags
madhya pradesh
.png)