दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। यातायात पुलिस और नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया।
इस अभियान के तहत बड़ा फवारा चौक, छोटी लाइन फाटक, मदन महल चौक, पिसन हारी की मड़िया, मेडिकल कॉलेज के सामने और सगड़ा चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को हिदायत दी गई कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके सामान को जप्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस संयुक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेडे, उप पुलिस अधीक्षक संतोष शुक्ला, यातायात थाना प्रभारी उद्दे जी, थाना प्रभारी गढ़ा, सहायक आयुक्त सुश्री अंकिता बर्मन, अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर और दल प्रभारी अनुराग सिंह, लक्ष्मण कोरी, पवन शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur
